LIVE UPDATE
india

25 लाख का सरकारी तालाब ग़ायब… ग्रामीण बोले– सुराग बताने वाले को मिलेगा ईनाम 25 लाख

रीवा… मध्यप्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  25 लाख रुपए से बना सरकारी तालाब ही “गायब” हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच ने सरकारी धन का दुरुपयोग कर कागजों में तालाब बना दिया, जबकि हकीकत में वहां कुछ भी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कठौली में ‘अमृत सरोवर’ योजना के तहत 9 अगस्त 2023 को 24.94 लाख रुपए की लागत से तालाब बनना था। राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि पर मौके पर कोई तालाब नहीं मिला। आरोप है कि ग्राम पंचायत सरपंच धीरेंद्र तिवारी ने नाले पर बांध बनाकर अपनी निजी जमीन में पानी भरवा दिया और उसे ही तालाब बताकर लगभग 25 लाख रुपए की राशि निकाल ली। तिवारी बीजेपी के रायपुर मंडल उपाध्यक्ष भी हैं।

शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ ने सरपंच से पूरी राशि वसूलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तिवारी ने शासन को गुमराह करने के लिए अपनी निजी जमीन का एक टुकड़ा सरकार को दान कर दिया।

चाकघाट थाना प्रभारी घनश्याम तिवारी ने तालाब चोरी की शिकायत की पुष्टि की है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अब भी तालाब की तलाश कर रहे हैं । ग्रामीणों ने कहा कि तालाब ढूंढकर लाने वाले को इनाम दिया जाएगा। बहरहाल क्षेत्र में ऐसे कई और “गायब तालाबों” की चर्चा ने पूरे प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close