आरोपी ने नाबालिक बालिका का किया अपहरण…कई बार किया मुंह काला…रायपुर में गिरफ्तार

बिलासपुर… सरकंडा मोपका पुलिस ने नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपहरण और बलात्कार मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिक बालिका को रायपुर में बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया है। आरोपी संतोष साहू कुचिना बस्ती थाना कुसुंडा जिला कोरबा का रहने वाला है।
सरकंडा मोपका पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार की तरफ से 16 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि नाबालिक लड़की घर से बिना बताए गायब हो गई है । पीड़ित परिवार ने अभी जानकारी दिया कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक बच्ची को भला फुला कर अपने साथ भगाकर ले गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया । घटना की जानकारी से पुलिस कप्तान को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल टीम गठन करते हुए मामले को विवेचना में लिया गया।
लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि अपहृता संदेही के साथ रायपुर में है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।अतिरिकत पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल की अगवाई में टीम ने रायपुर पहुंचकर आरोपी संतोष साहू को गिरफ्तार किया। साथी आरोपी के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद भी किया।
पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी संतोष साहू शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया । इस दौरान उसने कई बार शारीरिक रिश्ता भी स्थापित किया । बयान के बाद आरोपी को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया । साथी आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है।
कार्यवाही में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, हेमंत पाटले, रामकुमारी धुर्वे,मुरली भार्गव का विशेष योगदान रहा।





