LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

पशु वध कर मांस की बिक्री और खरीदी:…12 आरोपी गिरफ्तार…संगठित अपराध धारा में कार्रवाई

बिलासपुर…तखतपुर थाना क्षेत्र में कृषक पशु वध कर मांस की बिक्री और खरीद करने वाले नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।  कार्रवाई में पहली बार संगठित अपराध की धारा 111 BNS जोड़ी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और थाना तखतपुर पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी। विवेचना के दौरान गौ-वध करने वाले 2 मुख्य आरोपी और मांस खरीदने और सहयोग करने वाले 10 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सिंह उर्फ अरुण पास्टर, राजेश दयाल उर्फ राजेश मसीह, मुकेश दयाल , साउल मसीह, संजय खेस , किशोर कुमार मसीह, लीला मसीह उर्फ कालो आंटी, राजेंद्र लहरे उर्फ राजेंद्र मसीह, सुनील कुमार टंडन, भोलू उर्फ अभिमन्यु ओगरे , गुलाम रजा खान उर्फ डब्बू, और मुन्ना मसीह उर्फ राजकुमार मसीह शामिल हैं।

पुलिस कपतान ने बताया कि पूरे नेटवर्क पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराएं लगाई गई हैं। गौवध और मांस की बिक्री में शामिल व्यक्तियों को संगठित अपराध की श्रेणी में रखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close