LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

घेराबंदी में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार.. हथियार बरामद…आरोपी को भेजा गया जेल

बिलासपुर… सिरगिटटी थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक गुंडा-बदमाश को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी  सूरज उर्फ बरैया नयापारा सिरगिट्टी का रहने वाला है

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बन्नाक चौक सब्जी बाजार के पास संदिग्ध हालत में खड़े होने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार तलवार बरामद की गई। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

सिरगिटटी थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गुंडा-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान जारी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार होती रहेगीl

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close