LIVE UPDATE
Chhattisgarh

एकलव्य स्कूल की छात्राओं से ‘बैड टच’… मास्टर गिरफ्तार..जेल भेजा गया आरोपी

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी).. जिले के कुसमी थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं से ‘बैड टच’ करने के आरोप में कार्यरत संगीत के अतिथि शिक्षक अभिषेक मिश्रा  को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, विद्यालय के प्राचार्य रामाधार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी शिक्षक छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करता है। बातचीत के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध बीएनएस की धारा-74, 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस ने आरोपी अभिषेक मिश्रा, निवासी केदारपुर मट्ठी रोड, अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।,  अपराध स्वीकार कर किया। इसके बाद आरोपी को विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट, रामानुजगंज में पेश किया गया।, उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close