CG Weather Today- अगले 3 घंटे इन 15 जिलों पर पड़ेंगे भारी, मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों के 15 जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर तेज बारिश की प्रबल संभावना जताई है।

CG Weather Today-रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए एक तत्काल चेतावनी जारी की है, जिसमें प्रदेश के 15 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और बाकी हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है।
विभाग के अनुसार, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन 15 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’, रहें विशेष सावधान
मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों के 15 जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर तेज बारिश की प्रबल संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है:
बिलासपुर संभाग: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़।
रायपुर और दुर्ग संभाग: बेमेतरा, बलौदाबाजार, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कबीरधाम।
इन क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे जलभराव और तेज बारिश से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए तैयार रहें।
बाकी छत्तीसगढ़ में ‘येलो अलर्ट’, हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद/CG Weather Today
उपरोक्त जिलों के अलावा, प्रदेश के अन्य सभी हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और सरगुजा संभाग के जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।






