घेराबंदी के बाद कलेक्टर परिसर में पकड़ाया आरोपी.. हथियारबंद दो बदमाश गिरफ्तार.. तीनों आरोपियों को जेल

बिलासपुर…जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरकंडा और सीपत थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। दोनों कार्रवाइयों को लेकर पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
सरकंडा पुलिस का प्रहार – दो चाकूबाज गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि अशोक नगर चौक बिरकोना रोड पर दो युवक धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।
तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर खमतराई निवासी चिराग उर्फ देव द्विवेदी और अशोकनगर निवासी सूरज यादव को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से धारदार चाकू बरामद किए गए। आर्म्स एक्ट 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सीपत पुलिस– मां से बर्बर मारपीट
17 जुलाई को नरगोडा निवासी नारायण प्रसाद खरे ने घरेलू बंटवारे के विवाद में अपनी मां उर्मिला बाई सूर्यवंशी से गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया।
हमले में महिला के दोनों पैर, पीठ और हाथ में चोटें आईं। हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनके हाथ में फ्रैक्चर पाया गया।
घटना ने पूरे गांव में आक्रोश फैला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पतासाजी के दौरान आरोपी को कलेक्टर परिसर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस की स्पष्ट चेतावनी
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर लगातार नकेल कसने का अभियान जारी रहेगा। चाहे सड़क पर उत्पात मचाने वाले हों या घर के भीतर हिंसा करने वाले, दोनों ही मामलों में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी ।





