Bilaspur
नए चेहरों का शपथ..फिर पदभार…भाजपा कार्यालय में गहमागहमी.. लेकिन… यहां पेंच बरकरार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
- रायपुर। राजधानी रायपुर भाजपा कार्यालय में आज सुबह से ही हलचल तेज है। यहां पार्टी के तीन नवनियुक्त महामंत्री – नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन और अखिलेश सोनी – पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में हो रहे कार्यक्रम को संगठन की मजबूती का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
इसी बीच प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है – साय सरकार का मंत्रिमंडल कब और कैसा होगा? भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल पर सहमत बताया जा रहा है, लेकिन औपचारिक शपथ कब होगा, इसे लेकर संशय बना हुआ है।
कयासों में सबसे आगे दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव का नाम है। यादव समाज की बड़ी आबादी और उनके पिता का आरएसएस से जुड़ा संगठनात्मक इतिहास उनके पक्ष में जाता है। इसके अलावा अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल का नाम भी लगातार चर्चा में है।
कुल मिलाकर, भाजपा कार्यालय में संगठन की गहमागहमी जारी है और सत्ता के गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है।