LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

CG NEWS:22 अगस्त को आंदोलन पर अडिग हैं सरकारी कर्मचारी…….फेडरेशन ने कहा – “मोदी की गारंटी” पूरी होते तक जारी रहेगा संघर्ष

  • CG NEWS:रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन  के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि “मोदी की गारंटी” के तहत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हमारा संघर्ष जारी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राज्य के लाखों शासकीय सेवकों की आवाज है। वर्तमान में फेडरेशन “मोदी की गारंटी” के आधार पर प्रस्तुत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है।

यह जानकारी देते हुए फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता जी आर चंद्रा और प्रांतीय संगठन मंत्री रोहित तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर अब तक कोई सार्थक चर्चा या संवाद नहीं किया गया है। न कोई आमंत्रण, न ही कोई समाधान की पहल – यह स्थिति कर्मचारियों के साथ अन्याय और उपेक्षा का प्रतीक है।
ऐसे में यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि  फेडरेशन का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।
हमारी एकता ही हमारी ताकत है।
प्रदेश के कर्मचारी 22 अगस्त के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएंगे और सरकार को मजबूर करेंगे कि वह कर्मचारियों की आवाज सुने। संघर्ष ही समाधान है।फेडरेशन का आंदोलन जारी रहेगा।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close