LIVE UPDATE
Bilaspur

भतीजे का खौफनाक जुर्म: चाचा को शराब पिलाया..फिर हत्या कर शव को जमीन में दबाया”

बलरामपुर-रामानुजगंज.. जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाड्रफनगर क्षेत्र के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत पण्डरी गांव में भतीजे ने अपने ही चाचा की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने शव को जमीन में दफना दिया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला उजागर हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने पहले अपने चाचा को शराब पिलाई और फिर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के लिए शव को गांव में ही जमीन में दबा दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस नृशंस हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close