LIVE UPDATE
Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण.. गूंजे देशभक्ति के तराने

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)..79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया और सलामी दी गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाकर पूरे परिसर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर सपूतों के बलिदान को नमन करने और देश की एकता व विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन है।”

कार्यक्रम में कन्हैया लाल अग्रवाल, तारावती सिंह, चंदा सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, शैलेष कुमार गुप्ता, बासुदेव राय, अश्वनी गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, धर्मप्रकाश केशरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल, पार्षद सुमित गुप्ता, सुरेश पुरी, अरुण नागवंशी, विजय रावत, अर्जुन दास, रमेश गुप्ता, पवन गुप्ता, मनीषी गुप्ता, सिद्धांत यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close