LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पारिवारिक रंजिश में रची गई हत्या की खौफनाक साजिश.. पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बिलासपुर…चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री माइन्स के पास 17 जुलाई 2025 को मिले एक अज्ञात शव के मामले में बिलासपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश  सिंह के नेतृत्व में मात्र कुछ ही दिनों में सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली हैl

 CCTV फुटेज बने ‘मास्टर की’

अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए एसीसीयू. बिलासपुर सायबर सेल और थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने करीब 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र किया।  तकनीकी जाल की सहायता से मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले  के रूप में की गई,. जो मूलतः जांजगीर-चांपा का निवासी था।

रिश्तों का कत्ल: पत्नी, सास, साढू दोस्त निकले हत्यारे

रजनीश सिंह ने जानकारी दिया कि मृतक साहिल अपनी पत्नी वर्षा खुंटे से अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था। तंग आकर पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और उसके दोस्त विकास आदिले ने मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने हत्या के एवज में 1 लाख रुपये का सौदा तय किया, जिसमें से 8,000 रुपये एडवांस दिये गए थे।

हत्या की योजना और क्रूरता की पराकाष्ठा

पुलिस करता और रजनेश सिंह ने जानकारी दी की हत्या के दिन आरोपी राजाबाबू और विकास ने साहिल को बहला-फुसलाकर पल्सर मोटरसाइकिल से हिर्री माइन्स ले गए। वहां तीनों ने शराब पी और नशे की हालत में साहिल के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए चेहरे को भी पत्थर से कुचल दिया गया और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

गिरफ्तारी व बरामद सामग्री

वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने बताया कि सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इस केस में निम्न सामग्रियां जब्त की हैं:lहत्या में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल,पत्थर आरोपियों के मोबाइल फोन 4 नग

  • आरोपियों के नाम
  1. सरोजनी खुंटे (सास)
  2. वर्षा खुंटे (पत्नी)
  3. राजाबाबू खुंटे (साढू)
  4. विकास आदिले (साढू का मित्र)

कानूनी कार्यवाही

मामले में थाना चकरभाठा, में धारा 103, 238, 61(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को  न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम को मिला प्रशंसा व पुरस्कार

इस उत्कृष्ट कार्यवाही में योगदान देने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रशमीत कौर चावला, निरीक्षक उत्तम साहू सहित साइबर सेल एवं चकरभाठा थाना के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा विशेष सराहना एवं पुरस्कार देने की घोषणा की गई है l

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close