LIVE UPDATE
india

4 बच्चों की मां ने कहा –भांजे के साथ रहेगी. पति ने तोड़ा 25 साल का रिश्ता.. कहा – जाओ, खुश रहो!

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)— उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,। 25 वर्षों से विवाहित चार बच्चों की मां ने अपने 25 वर्षीय भांजे के साथ प्रेम संबंधों के चलते पति और परिवार को छोड़ने का फैसला कर लिया। महिला की जिद के आगे पति ने पंचायत में सहमति जताते हुए प्रेमी के साथ विदा कर दिया

कैसे शुरू हुआ प्रेम प्रसंग?

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 25 साल पहले हुई थीl तीन साल बाद गौना हुआ। पति-पत्नी के चार बच्चे हैं — दो बेटियां (20 और 18 वर्ष) और दो बेटे (17 और 10 वर्ष)। महिला का पति जीविकोपार्जन के लिए अक्सर घर से बाहर रहता था। इस बीच, महिला का अपने ही रिश्ते के 25 वर्षीय भांजे से प्रेम संबंध विकसित हो गया, जो अक्सर उनके घर आया-जाया करता था।

कोर्ट मैरेज के बाद रिश्तों में उलझन

महिला और युवक ने साल 2024 में चुपचाप कोर्ट मैरेज कर ली। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के घर रहने चली गई, जिससे पति और बच्चों को गहरा झटका लगा। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन महिला कुछ समय बाद फिर पति के पास लौट आई। प्रेमी युवक ने भी थाने में अर्जी दी, लेकिन महिला तब उसके साथ नहीं गई।

तीन दिन पहले फिर से प्रेमी के साथ फरार

हाल ही में महिला एक बार फिर प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने एक बार फिर पुलिस से मदद मांगी। रविवार को महिला प्रेमी संग थाने पहुंची और उसी के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ी रही। उसके पास कोर्ट मैरेज के दस्तावेज भी मौजूद थे। इसके बाद दोनों पक्षों को गाँव में पंचायत के लिए बुलाया गया।

पति ने पंचायत में लिया बड़ा फैसला

पंचायत में महिला ने स्पष्ट किया कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। पति ने उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए उसका विदाई प्रेमी संग करने का फैसला किया। ग्रामीणों की मौजूदगी में यह सुलह समझौता संपन्न हुआ।

पुलिस ने दी जानकारी

भवानीगंज थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला थाने आई थी, उसने कोर्ट मैरेज से जुड़े दस्तावेज दिखाए और फिर अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामले में कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि यह वयस्कों के बीच आपसी सहमति का मामला है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close