LIVE UPDATE
Bilaspur

आबकारी टीम की बड़ी कारवाई…मध्य प्रदेश, तेलंगाना राज्य की अँग्रेजी शराब बरामद.. गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल

रेड कारवाई में महंगी अंग्रेजी शराब बरामद

बिलासपुर… जिला आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों के शराब को बरामद किया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त अधिकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने धर पकड़ की कार्रवाई की है। इस दौरान बाहरी राज्यों का शराब बरामद किया गया । इसके अलावा एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को आबकारी अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत जेल    दाखिल कराया गया है।

मस्तूरी में कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बिलासपुर, ‘भांचा श्रीराम’ के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बिलासपुर, ‘भांचा श्रीराम’ के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
बिलासपुर... अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद बिलासपुर में शनिवार को आस्था और श्रद्धा का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि आबकारी विभाग की टीम कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देश पर लगातार अवैध कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर आबकारी की टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा की अगुवाई में मस्तूरी स्थित रिश्दा गांव में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।

बाहरी राज्यों की शराब ज़ब्त

ये खबर भी पढ़ें…
जेल का खाना खुद खाकर परखी गुणवत्ता, हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने किया वार्षिक निरीक्षण
जेल का खाना खुद खाकर परखी गुणवत्ता, हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने किया वार्षिक निरीक्षण
रायगढ़... छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं रायगढ़ जिले के पोर्टफोलियो जज जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने दो दिवसीय दौरे के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समीर मिश्रा की टीम ने रेड कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बाहरी राज्यों की महंगी अंग्रेजी शराब बरामद किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने तेलंगाना मध्य प्रदेश और सैनिकों के लिए आवंटित ब्लेंडर प्राइड शराब भारी मात्रा में बरामद किया। बरामद शराब की मात्रा करीब 14 बोतल में 11 लीटर से अधिक है। सभी शराब अलग-अलग राज्यों से है।

आरोपी को जेल

ये खबर भी पढ़ें…
5 करोड़ की चोरी’ की अफवाह पर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा खुलासा… सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी
5 करोड़ की चोरी’ की अफवाह पर एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा खुलासा… सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी
बिलासपुर... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई '5 करोड़ रुपये की चोरी' की खबर आखिरकार अफवाह साबित हुई। बिलासपुर पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभारी सहायक उपयुक्त नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि शराब विक्रेता मदनलाल मनहर को टीम ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख) और 34 (2) 59( क) 36 का प्रकरण दर्ज किया है.. पूछताछ के बाद आरोपी मदनलाल मल्हार को जेल दाखिल कराया गया है..

विशेष  योगदान

रेड करवाई में आबकारी उप निरीक्षक ऐश्वर्या मिंस मुख्य आरक्षक वीरभद्र जायसवाल नवनीत पांडे नरेश रामेश्वर दीपक का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close