LIVE UPDATE
Big news

संयुक्त टीम की कार्रवाई…10 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट की कार्रवाई…टीम ने चालानी कार्रवाई कर बोर्ड दिया यह आदेश

कोटपा एक्ट के तहतगुटखा दुकानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

बिलासपुर—जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में रेड कार्रवाई कर करीब एक दर्जन से अधिक गुटखा दुकानों का चालान काटा। सीएमएचओ के मार्गदर्शन में टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में स्कूल के आसापास स्थित गुटखा बेचने वालों पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।   
रेड कार्रवाई अभियान में  सुनील पंडा, औषधि निरीक्षक, श्रीमती सोनम  जैन एवं सिरगिटी थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने शिरकत किया। टीम ने सिरगिट्टी बनाक चौक, शासकीय प्राथमिक शाला सिरगिट्टी, शासकीय मिडिल स्कूल सिरगिट्टी, शासकीय कन्या शाला मिडिल स्कूल, सिरगिट्टी एवं सेंट जेवियर हॉयर सेकेंडरी स्कूल, सिरगिट्टी बिलासपुर के आस पास स्थित कुल 10 प्रतिष्ठानों में धावा बोला। गुटखा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 और 6 के तहत चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया।
 सीएचएमओ ने जानकारी दिया कि कोटपा एक्ट 6 के अनुसार स्कूल के 100 गज के अंदर तंबाकू पदार्थ की बिक्री प्रतिबंधित है। कार्रवाई के दौरान करीब एक दर्जन दुकानों को तंबाकू पदार्थ नहीं बेचने की हिदायत दी गई है। धारा 4 अनुसार सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान नहीं होना चाहिए । सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित एक दुकान को तंबाकू उत्पाद बेचते पकड़ा गया। दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि दुकान के सामने बोर्ड लगाए। बोर्ड में स्पष्ट लिखे की 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close