Chhattisgarh
सामुहिक प्रयास और एकजुटता दिखाएं..सुशासन योजना ही नहीं सतत् पक्रिया..पिंगुआ ने कहा…मैदान में जाकर लूंगा फीडबैक
जनमन योजना की तारीफ..प्रभारी पिंगुआ ने लिया ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा
बिलासपुर—एसीएस और बिलासपुर जिला प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ एक दिन बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। पिंगुआ ने आलाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। पिंगुआ ने कहा शासकीय विभागों के हर काम में सुशासन दिखना चाहिए। इस दौरान उन्होने नशाखोरी और सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए समन्वित प्रयास के साथ काम करने को कहा। पिंगुआ ने पुलिसिंग के साथ पीएम जनमन समेत फ्लेगशीप योजनाओं की उपलब्धियों की सराहना की है। किसान खाद पानी बिजली से लेकर सतर्क रहने को कहा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा भी लिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, जिला प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज बिलासपुर प्रवास पर पहुचे। अधिकारियों के साथ बैठकराज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुशासन सीमित दिनों का अभियान नहीं है। यह सतत चलने वाली काम-काज की प्रक्रिया है। हमारे हर काम-काज में सुशासन दिखना चाहिए। सरकारी योजनाओं का सुगमता से लोगों को लाभ दिलाकर उनका जीवन सरल एवं खुशहाल बनाना सुशासन का लक्ष्य है। ऑफिसों के काम-काज का असर मैदानी स्तर पर दिखना चाहिए। अगले दौरे पर फील्ड का दौरा कर लोगों से योजनाओं का फिडबेक लेने की बात कही।
प्रभारी सचिव ने कहा कि सभी विभागों की योजनाओं से संबंधित मानक सूचकांक होते हैं। इस मानक को हासिल करने का प्रयास करें। सभी विभागीय प्रमुखों को इन योजनाओं का राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की मौजूदा डेटा भी मालूम होने चाहिए। नशाखोरी, सड़क दुर्घटना और अनियमित यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि किसी खास विभाग की जिम्मेदारी मानकर रोका नहीं जा सकता। इनके लिए सभी विभागों को मिल जुलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी दुर्घटना पहले से बताकर नहीं आती। कभी भी और किसी के साथ भी दुर्घटना हो सकती हैं। इसलिए हमें सावधान होकर सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित करना चाहिए।
प्रभारी सचिव ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में उद्योगों और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता समेत मौसमी बीमारियों से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद की संभावित कमी के चलते इसके विकल्प के बारे में किसानों का समझाइश दी जाये। एसएसपी और एनपीके को मिलाकर उपयोग करने से डीएपी की कमी की पूर्ति हो जाती है।
कलेक्टर ने बैठक में आंगनबाड़ी के बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए संचालित पोंठ लईका अभियान से प्रभारी सचिव को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले की ढाई सौ आंगनबाड़ी केन्द्रों के लगभग 4 हजार कुपोषित बच्चों को अगले छह महीने में इस दुष्चक्र से दूर निकालने का लक्ष्य रखा गया है। जनसहभागिता और लोगों के व्यवहार परिवर्तन के जनिए इस बड़े लक्ष्य को पूरा किया जायेगा। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने विशेष उपलब्धियों पर संतोष प्रकट किया।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने शहर में संचालित विकास कार्यों और जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास सहित जल संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डीएफओ नीरज ने बैठक में बरसात में प्रस्तावित एक पेड़ मां के नाम अभियान की कार्य-योजना से प्रभारी सचिव को अवगत कराया।
एसीएस पिंगुआ ने किया शहर का भ्रमण
जिले के प्रवास पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव जेल, गृह विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ ने अधिकारियों की बैठक के बाद शहर का दौरा किया। विकास कार्याें का निरीक्षण भी किया। प्रमुख रूप से शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए किये जा रहे कार्याें का अवलोकन किया। इस दौारन कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह भी साथ थे। पिंगुआ ने सबसे पहले अरपा किनारे बनाए जा रहे स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं पचरीघाट एवं शिवघाट का जायजा लेकर निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कोनी पहंचकर बिलासा ताल के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।




