LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

तहसीलदार तीन हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार! लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

भोपाल।रैपुरा तहसील से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर लोकायुक्त की टीम ने तहसीलदार के सरकारी बंगले पर छापा मारा और उन्हें ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

दरअसल, दमोह निवासी कल्याण सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी की जमीन जो रैपुरा अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में है, उस पर कब्जा दिलाने से संबंधित आदेश के लिए तहसीलदार ₹9,000 की रिश्वत मांग रहे थे।

पीड़ित पहले ही ₹4,000 दे चुका था और बाकी के पैसे आज देने जा रहा था। कल्याण सिंह ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त कार्यालय में की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर तहसीलदार को ट्रैप किया।

लोकायुक्त पुलिस ने तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को उनके बंगले पर ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Back to top button