LIVE UPDATE
Big news

पांच महीने से आरोपी ने किया दैहिक शोषण…घेराबन्दी कर पुलिस ने बलात्कारी को पकड़ा..बताया अपहरण के बाद क्या किया

आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

बिलासपुर—-नाबालिक लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने प्रहार अभियान के दौरान गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। मामला कोनी थाना पुलिस का है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मनीष सूर्यवंशी को जेल दाखिल कराया है। 
 अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेशानुसार थाना स्तर पर लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 मई को कोनी थाना पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया।
पीड़िता ने बताया कि 1 जनवररी 2025 से  25 मई 2025के बीच मनीष सूर्यवंशी ने बहला फुसलाकर अपहरण किया। इस दौरान आरोपी ने झांसा देकर कई बार जबरदस्ती  संबध बनाया। पुलिस ने लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया। आरोपी की पतासाजी के लिए टीम को जहां तहां रवना किया।
राजे्द्र जायसवाल ने दावा किया कि रिपोर्ट लिखने के महज 5 घंटे के अंदर बिरकोना निवासी आरोपी  मनीष सूर्यवंशी को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कार्यवाही में शामिल सभी अधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही इसी तरह कार्य को अँजाम दिए जाने की बात कही है

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close