8th Pay Commission-8वें वेतन आयोग पर अपडेट, मई 2027 से नहीं, इस तारीख से मिल सकती है बढ़ी सैलरी और पेंशन
लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ किया कि आयोग द्वारा सिफारिशें देने के तुरंत बाद सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी लागू नहीं होती है। पहले सरकार इन सिफारिशों की समीक्षा करती है और उन्हें मंजूरी देती है, जिसके बाद ही नया वेतनमान लागू होता है।

8th Pay Commission/दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिससे लंबे समय से चल रही कई अहम शंकाएं दूर हो गई हैं। सैलरी बढ़ोतरी और पेंशन में इजाफे को लेकर जहां उम्मीदें बनी हुई हैं, वहीं इसकी टाइमलाइन को लेकर अब स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
केंद्र सरकार के अनुसार, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और इसे अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसका मतलब है कि आयोग अप्रैल 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है।
क्या मई 2027 से बढ़ेगी सैलरी?8th Pay Commission
लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ किया कि आयोग द्वारा सिफारिशें देने के तुरंत बाद सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी लागू नहीं होती है। पहले सरकार इन सिफारिशों की समीक्षा करती है और उन्हें मंजूरी देती है, जिसके बाद ही नया वेतनमान लागू होता है।
इसका मतलब है कि अप्रैल 2027 में रिपोर्ट आने के बावजूद मई 2027 से बढ़ी सैलरी मिलना तय नहीं है। इसमें कुछ समय और लग सकता है।
1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है नया वेतनमान/8th Pay Commission
ताजा अपडेट के अनुसार, संशोधित वेतनमान को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आयोग की रिपोर्ट कब सौंपी जाती है और सरकार उसे कब मंजूरी देती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि व्यावहारिक रूप से कर्मचारियों के खातों में बढ़ा हुआ वेतन 2026 के अंत या वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान आ सकता है। साथ ही, कर्मचारियों को एरियर मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
सुझाव देने की प्रक्रिया पूरी होने के करीब
8वें वेतन आयोग ने इस बार व्यापक भागीदारी पर जोर दिया है। इसके तहत कर्मचारियों, पेंशनर्स, संगठनों और अन्य हितधारकों से ऑनलाइन सुझाव मांगे गए थे। सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी।
NC-JCM, AIRF और ऑल इंडिया NPS एम्प्लाइज फेडरेशन जैसे कई संगठनों ने अपने सुझाव आयोग को सौंप दिए हैं।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
फिलहाल वेतन वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। हालांकि, पिछले वेतन आयोगों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
6ठे वेतन आयोग में औसतन करीब 40% और 7वें वेतन आयोग में लगभग 23-25% तक बढ़ोतरी देखी गई थी। इस बार फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते को लेकर भी कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।
क्या है आगे की राह?8th Pay Commission
अब सभी की निगाहें आयोग की सिफारिशों और सरकार के फैसले पर टिकी हैं। यह आयोग न केवल सैलरी और पेंशन बल्कि भत्तों और अन्य सुविधाओं को भी प्रभावित करेगा।




