LIVE UPDATE
Big news

70 लाख का ट्रांसफार्मर स्थापित…कार्यापलक निदेशक ने दबाया बटन…अम्बष्ट ने कहा..10 हजार उपभोक्ताओं को होगा लाभ

उपकेन्द्रों की बढ़ायी जा रही बिजली ताकत

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मौजूद विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता बढ़ाने का काम लगातार किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार ट्रांसफर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने इन्दू चौक स्थित नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है।
  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार इंदू चौक स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 70 लाख रूपये की लागत से क्षमता वृद्धि का कार्य किया गया है। विभाग ने उपकेन्द्र में 5 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। बिजली विभाग ने दावा किया है कि ट्रांसफर स्थापित होने के बाद नेहरू नगर क्षेत्र स्थित इंदू चौक उपकेन्द्र की क्षमता अब  8.15 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 10 एम.व्ही.ए. हो गयी है।
ट्रांसफर स्थापित होने से उपकेन्द्र क्षेत्र में आने वाले उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। नगर संभाग नेहरू नगर के कार्यपालन अभियंता सैय्यद मुख्तार ने बताया कि उपकेन्द्र में 5 एम.व्ही.ए. के पॉवर ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि होने से मगरपारा, टेलीफोन एक्सचेंज रोड़, श्रीराम मार्केट, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैण्ड, एल.आई.सी. आफिस रोड के लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की बिजली का लाभ मिलेगा।
 बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने स्वीच दबाकर नये ट्रांसफार्मर के साथ शहर में विद्युत सप्लाई प्रारंभ किया। उन्होने इस कार्य के लिए नगर वृत्त बिलासपुर अधीक्षण अभियंता पी.आर.साहू, सुरेश जांगडे़ कार्यपालन अभियंताद्वय अनुपम सरकार, तृप्ति जांगड़े सहायक अभियंता संचारी सिंह, छाया जीनस, प्रमोद चौबे, संजीव केशकर कनिष्ठ अभियंता जे.आर.तामले, देव सिंह कंवर, कल्याणी वर्मा और टीम की सराहना की है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close