LIVE UPDATE
Bilaspur

तखतपुर की महिलाओं ने किया सर्वाधिक मतदान…कुल 76 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने डाला वोट…अब फैसले का इंतजार

23 को सात जिला पंचायत क्षेत्र के लिए महिलाओं ने किया बम्पर वोट

बिलासपुर— त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे चरण में बिलासपुर जिले के कोटा और तखतपुर ब्लाक में जिला पंचायत के सात सीटों  के लिए 76 प्रतिशत जनता ने मतदान किया। इसके अलावा 76 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान कर पुरूषों को पीछे छोड़ा है। कोटा ब्लाक के तीन सीट के लिए 75 प्रतिशत से अधिक और तखतपुर में 76 से अधिक मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। कुल सात सीट के लिए साढे 12 प्रतिशत से अधिक तृतिय लिंग ने भी मतदान किया है। तखतपुर ब्लाक की महिलाओं ने पुरूषों से करीब दो प्रतिशत अधिक मतदान किया है। जबकि कोटा ब्लाक में महिलाओं ने पुरूषों के करीब बराबर संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया है।  

दोनों ब्लाक में संयुक्त मतदान की स्थिति

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के कोटा और तखतपुर ब्लाक में जिला पंचायत के सात सीटों के लिए एक दिन पहले मतदान हुआ। दोनों ब्लाक से तीन लाख 59 हजार 199 मतदाताओं में 2 लाख 73 हजार 294 महिला और पुरूषों ने मतदान किया। कुल 76.08 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सात सीटों के लिए कुल 75.63 पुरूष और 76.54 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जबकि साढ़े 12 प्रतिशत उभलिंगियों ने भी मताधिकार का उपयोग किया है। सात सीटों के लिए एक लाख 36 हजार 432 पुरूष और 1 लाख 36 हजार 861 महिलाओं ने बढ़ चढकर मतदान में हिस्सा लिया है।

तखतपुर ब्लाक में सर्वाधिक मतदान

 तखतपुर ब्लाक के चार जिला पंचायत सीट के लिए 76.51 प्रतिशत जनता ने बढ चढ़कर मतदान किया है। महिलाओं ने सर्वाधिक 77.32 मतदान किया है। जानकारी देते चलें कि तखतपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख पांच हजार 340 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख दो हजार 948 है। उभयलिंगी मतदाताओं की संख्या तीन दर्ज है। जबकि 75 हजार 757 पुरूष और 79 हजार 602 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है।  मतलब मतदान करने वाले महिला और पुरूषों की कुल संख्या 1 लाख 59 हजार 359 है।

कोटा ब्लाक में तीन सीट के लिए मतदान

कोटा ब्लाक में महिला और पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख 50 हजार 908 है। महिला मतदाताओं की संख्या 75882 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 75051 है। 56675 पुरूष और 57259 महिलाओं ने मतदान किया। पांच उभयलिंगी में मात्र एक ने ही मतदान किया। कुल मिलाकर कोटा की तीन सीट के लिए 75.52 प्रतिशत पुरूषों ने और 75.49 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 75.50 प्रतिशत मतदान किया है।  मात्र 20 उभयलिंगी ने अपने मताधिकार उपयोग किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close