LIVE UPDATE
Bilaspur

हाईवे जंक्शन पर कहर..रॉन्ग साइड की रफ्तार ने निरीक्षण पर निकले सब इंजीनियर को रौंदा.. हेलमेट ने बचाई जान.. हालत नाजुक

जंक्शन पर मौत की टक्कर: पीएमजीएसवाई के सब इंजीनियर जिंदगी और मौत की जंग में

बिलासपुर। नेशनल हाईवे और रतनपुर अप्रोच रोड (शहर की ओर जाने वाला मार्ग के जंक्शन पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (एमजीएसवाई) के सब इंजीनियर आशीष कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वे विभागीय दल के साथ बेलगहना क्षेत्र में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए निकले थे।

शहर की ओर जाने वाले अप्रोच रोड पर टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही स्कूटी सवार सब इंजीनियर नेशनल हाईवे से मुड़कर रतनपुर अप्रोच रोड, जो शहर की ओर जाता है, पर पहुंचे, उसी दौरान शहर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने कथित रूप से रॉन्ग साइड लेते हुए जंक्शन पर आमने-सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कई मीटर तक घिसटती चली गई और वे सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके शरीर के कई हिस्सों में गहरी और गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दृश्य इतना विचलित करने वाला था कि वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।

हेलमेट ने बचाई जान

दुर्घटना में घुटने और कमर में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा खतरा टल गया।

राहगीरों ने तत्काल उन्हें पिकअप वाहन से सामुदायिक अस्पताल रतनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति नाजुक जरूर है, लेकिन नियंत्रण में है।

चालक फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने जंक्शन और अप्रोच रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सीसीटीवी के सहयोग से आरोपी चालक और वाहन मालिक को पकड़ लिया जाएगा। बहरहाल आशीष कमले सभी जीनियर अपोलों में गंभीर अवस्था में धरती हैं।  उनका इलाज लगातार डाकू की सख्त निगरानी में चल रहा है।

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close