Chhattisgarh

वाह ! क्या सीन है….कांग्रेस ने जनता की प्यास को किया तेज..हैन्डपम्प,मटकी के साथ निगम को घेरा..महिलाओं ने किया हाय तौबा

स्थानीय लोगों की प्यास के साथ कांग्रेस ने मिलायी अपनी प्यास

बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने जनता की प्यास में तड़का देते हुए हाथ में हैण्डपम्प, बिजली का तार, मटकी और पंखा झाडू लेकर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोपका, दो मुहानी, राजकिशोर नगर चांटीडीह के निवासियों के साथ साफ सफाई की मांग को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सुशासन तिहार को आ़ड़े हाथ लिया। शहर के अलग अलग वार्डों से पहुंची महिलाओं ने तो इस दौरान जमकर हाय तौबा किया। पुलिस को व्यवस्था बनाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

बिजली पानी सड़क औप साफ सफाई को लेकर निगम वार्डवासियों के साथ आज जिला कांग्रेस के नेताओं ने निगम कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही कुछ ऐसा सीन क्रियेट किया कि लोगों की भीड़ आंदोलन को देखने उमड़ पड़ी। इसके चलते पुलिस को आंदोलन कारियों को समझाने में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन
 ज़िला कांग्रेस कमेटी ने पानी,बिजली ,साफ-सफाई की मांग को लेकर सुबह 11 बजे से कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए । इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डो से पहुंचे लोग रैली के साथ निगम कार्यालय का घेराव करने विकास पहुंचें। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ में शामिल परसदा, तिफरा,सकरी, सिरगिट्टी,देवरी खुर्द, दो मुहनी, मोपका, राज किशोर नगर, चांटीडीह,लिंगियाडीह, चिंगराजपारा की महिलाओं ने इस दौरान मटकी लेकर जमकर हाय तौबा मचाया। तो कांग्रेसियों ने सन्नी देओल स्टाइल में हाथ में हैण्डपम्प, बिजली का तार, झाडू और स्लोगन वाली तख्ती लेकर शक्ति प्रदर्शन किया।
मटकी,हैण्डपम्प झाडू के साथ आंदोलन
ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक दिलीप लहरिया  पूर्व विधायक रश्मि सिंह , सियाराम कौशिक पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन ,प्रमोद नायक रैली में हैंड पंप  और मटका लेकर शामिल हुए। रैली के दौरान सभी नेता कलेक्टर कार्यालय से पहले नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों के पहुंचने से पहले खतरे की आशंका को देखते हुए  गेट को बंद कर दिया गया। बावजूद इसके कांग्रेसियों ने जनता के साथ करीब दो घण्टे तक नगर निगम का घेराव किया। खासकर आम महिलाओं ने बिजली पानी और साफ सफाई को लेकर अपना दर्द सुनाया।
,
वाह प्रशासन..अंधेरे में परीक्षा
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार  सुशासन की ढोल पिट रही है। जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर जंग लड़ रही है। लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं।  एक साल पहले तक पानी,बिजली , साफ-सफाई को लेकर कोई आंदोलन नही हुआ। इन एक साल में क्या हुआ कि जनता सड़क पर उतरने को मजबूर हो गयी ? बावजूद इसके निगम प्रशासन सुविधा देने की वजाय  ठेला,गुमटी,चाय ,चना बेचने वालो को हटाने में मस्त है। डिप्टी सीएम  बिलासपुर से हैं। नगर निगम के मंत्री भी हैं। बावजूद इसके बिलासपुर में पानी ,बिजली को लेकर हाहाकर है। विजय केशरवानी ने बताया कि परीक्षाएं चल रही हैं..लेकिन बिजली नहीं है। पिछले दिनों 30 घण्टे बिजली बन्द रही। दूसरे दिन परीक्षार्थियों ने नीट की परीक्षा  अंधेरे में दिया है। ऐसी हालत सरप्लस बिजली देने वाले राज्य की कभी नहीं रही।
सरकार बताए पहले ऐसा क्यों नहीं
शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि बिलासपुर नगर निगम का निर्माण 5 विधानसभा से मिलकर हुआ है। चार विधासभा में भाजपा के विधायक हैं। बिलासपुर जिले से केंद्रीय राज्य मंत्री ,डिप्टी सीएम बिलासपुर से ही हैं। फिर नगर निगम की हालत ऐसी क्यों है कि अपनी जनता को ही मूलभूत सुविधा देने मे लाचार है। मंत्री के पास असीमित पावर है..वह चाहें तोप्रत्येक वार्डो में कम से कम 3-3 बोर करा सकते हैं। और पानी की समस्या दूर कर सकत हैं। बिजली सप्लाई को भी व्यवस्थित कर सकते हैं।

सूखी ताल तलैया सूखीविधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है ,हाहाकार है, शहर से लेकर गांव तक पानी,बिजली की सुविधा नहीं मिलने से जनता में हाहाकार है। घेराव प्रदर्शन में ज़िला  कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,विधायक दिलीप लहरिया,पूर्व विधायक रश्मि सिंह , सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव,पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन,प्रमोद नायक,रविन्द्र सिंह,राजेन्द्र साहू,पूर्व महापौर राजेश पांडेय,देवेंन्द्र सिंह,पंकज सिंह, भुवनेश्वर यादव,आशीष गोयल,राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय,समीर अहमद,जितेंद्र पांडेय, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप,उप नेता सन्तोषी बघेल, महेश दुबे,आशीष मोनू अवस्थी ,शहज़ादी कुरैशी,जावेद मेमन ,समेत कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने शिरकत किया।

Back to top button