india

Winter IMD Alert- मानसून की विदाई, मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बढ़ी ठंड, जानें कहां पर हो सकती है बारिश?

दिल्ली के मौसम की बात करें तो, यहां बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राजधानी के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज करने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस होगी।

Winter IMD Alert-दिल्ली। देश के कई हिस्सों से मानसून अब धीरे-धीरे अलविदा कह रहा है, जिससे अधिकांश राज्यों में बारिश की संभावना कम हो गई है।

Winter IMD Alert-मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जिसका अर्थ है कि यहां पर किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है। इसके साथ ही, अन्य राज्यों में ठंड दस्तक दे सकती है, जिसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे पहाड़ी और उत्तरी राज्य शामिल हैं।

वहीं, कुछ मैदानी राज्यों में भी गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है, जो बदलते मौसम का संकेत है।

Winter IMD Alert-दिल्ली के मौसम की बात करें तो, यहां बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राजधानी के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज करने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। उत्तर प्रदेश में दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम तक हल्की ठंडी महसूस होने लगेगी, जो लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर सकती है।

Winter IMD Alert-बिहार में भी आज बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बिहार के भी सभी जिलों में ग्रीन जोन अलर्ट किया गया है। तापमान के बारे में जानें तो, दिन में यह 30 डिग्री के पार जा सकता है, लेकिन शाम तक इसमें गिरावट देखी जा सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

पहाड़ी इलाकों में अब ठंड ने विधिवत दस्तक दे दी है। दिन में मीठी-मीठी धूप होती है, लेकिन शाम होते ही ठंड वापस आने लगती है। बारिश की भी पहाड़ी इलाकों में अब संभावना नहीं है।

वहीं, तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को अभी से सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है, जिससे गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू हो गया है। कुल मिलाकर, देश के बड़े हिस्से में मौसम अब मानसून से सर्दियों की ओर करवट ले रहा है।

Back to top button
close