Papamochani Ekadashi 2026: मार्च में कब रखा जाएगा पापमोचिनी एकादशी का व्रत? नोट कर लें सही डेट

Papamochani Ekadashi 2026: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन नारायण के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हर माह में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व होता है। ऐसे ही चैत्र माह में आने वाली पापमोचिनी एकादशी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
Papamochani Ekadashi 2026/पापमोचिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस साल पापमोचिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।
पापमोचिनी एकादशी 2026 व्रत डेट
जो एकादशी होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के मध्य में आती है उसे पापमोचनी एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। यह संवत साल की आखिरी एकादशी है। इस साल पापमोचिनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा। पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखने से जातक के सभी पाप मिट जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा अवश्य करें।
पापमोचिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
चैत्र माह की कृष्ण पक्ष पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा। पापमोचिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त का आरंभ दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा और समाप्त दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर होगा।
पापमोचिनी एकादशी 2026 पारण का समय/Papamochani Ekadashi 2026
पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ मुहूर्त 16 मार्च को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 9 बजकर 40 मिनट रहेगा। बता दें कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के अंदर किया जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। cgwallएक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)




