Weather Update Today: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, दिल्ली में पारा 42 पार, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update Today:उत्तर भारत में गर्मी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लू के हालात बनते जा रहे हैं।
Weather Update Today:दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Weather Update Today:दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों तक लू चलने की आशंका जताई गई है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। शनिवार और रविवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा, दिनभर तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हवा की रफ्तार 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है, लेकिन इससे राहत की उम्मीद नहीं की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। पश्चिमी यूपी के शहर जैसे मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी के वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में तापमान 39 डिग्री तक जाने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, और गर्म हवाएं लोगों को दिन में घर से बाहर निकलने से रोक रही हैं।
हरियाणा में भी तापमान तेजी से चढ़ रहा है। शनिवार को तापमान 39 डिग्री और रविवार को 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन में हल्की गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम और भी अधिक शुष्क और असहज हो जाएगा।
गुजरात में भी मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दी है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में विपरीत परिस्थिति देखने को मिल रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी भी दी गई है।