BilaspurChhattisgarh

जड़ता को मिटाने…जलाएंगे.. एक दीपक मां कर्मा के नाम…विजय ने कहा…कर्मा माता की जयंति महापर्व में शामिल होगा सर्व समाज

अभियान चलाकर सर्वसमाज को देंगे एकता का संदेश

बिलासपुर—-कांग्रेस ने एलान किया है कि भक्त माता कर्मा जंयती को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण और शहरी इलाके में भक्त माता कर्मा जयंति पर्व में शामिल होने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि अभियान चलाकर लोगों को अपने घर में माता कर्मा की याद में एक दीपक जलाने का संदेश भी दिया जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों को लिखा पत्र भी लिखा गया है।
जिला कांग्रेस विजय केशरवानी ने सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को आदेश जारी कर भक्त माता कर्मा जयंति को पर्व के रूप में मनाने का एलान किया है। केशरवानी ने बताया कि  ग्रामीण और शहरी इलाकों में साहू समाज समेत सभी वर्ग धर्म जाति के लोग भक्त माता कर्मा की जयंती धूम धाम से मनाएंगे।
विजय केशरवानी ने बताया कि ना केवल साहू समाज बल्कि सर्वसमाज के लिए आदर्श भक्त माता कर्मा की जयंती 25 मार्च को है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि भक्त माता कर्मा की जयंति पर्व के रूप में मनाया जाएगा। सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखकर जयंति के पहले एक एक गांव और घर पहुंचकर लोगों से संपर्क करने को कहा गया है। जिला अध्यक्ष ने  बताया कि भक्त माता कर्मा ना केवल साहू बल्कि समाज समाज के लिए अराध्य और आदर्श हैं। जयंति पर आयोजित पर्व के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच सामाजिक  सद्भाव और भाईचारे का संदेश प्रसारित करेंगे।
   जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय ने जानकारी दिया कि  ब्लाक मुख्यालयों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जयंती  पर सभी समाज के बीच मानव समाज के लिए भक्त माता कर्मा के योगदान के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। केशरवानी ने बताया कि जयंती पर्व को भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
 जयंती पर्व पर जड़ता को मिटाने जलाएंगे दीप
विजय केशरवानी ने कहा कि ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि संपर्क अभियान के दौरान साहू समाज के अलावा अन्य समाज की महिलाओं से निवेदन किया जाएगा कि भक्त माता कर्मा जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाएं।  साथ ही शाम को एक दीपक माता की तरफ से समाज में फैली जड़ता को मिटाने  के लिए जलाएं।

Back to top button