LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

बस की ठोकर से दो युवकों की हालत गंभीर..बाइक के उड़े परखच्चे..दोनो सिम्स रेफर

होली के एक दिन पहले परिवार पर क़हर

तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)..पथरिया मोड़ के पास होली के एक दिन पहले  बस ने बाइक सवार को ठोकर मारकर पीड़ित परिवार  की होली फीकी कर दिया है।बस की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम समडील नवापारा निवासी मुस्कान लश्कर पिता शोभित राम उम्र 26 वर्ष अपने साथी हेमेंद्र मेहर पिता परदेसी मेहर उम्र 25 वर्ष के साथ पल्सर बाइक में बैठकर मुंगेली की ओर जा रहे थे । पथरिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक सवार को जबरदस्त होकर मार दिया दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस की टक्कर से पल्सर बाइक दो टुकड़ों में बट गई। आसपास लोगों की मदद से दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर टीम्स रेफर कर दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close