LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

परेड में दम, तकनीक में भरोसा – आईजी शुक्ला बोले.. जन विश्वास ही पुलिस की ताकत

बिलासपुर… रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने जिला पुलिस बल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान जवानों और अधिकारियों को सख्त संदेश दिया—पुलिस की पहचान सिर्फ वर्दी से नहीं, बल्कि अनुशासन, तकनीक और जनता से व्यवहार से होती है।

परेड और दमदार प्रदर्शन

निरीक्षण के दौरान जवानों ने मार्चपास्ट, बलवा नियंत्रण ड्रिल और आधुनिक हथियारों से फायरिंग का प्रदर्शन किया। आईजी ने प्रदर्शन की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया।

समस्याएँ सुनीं, मौके पर हल भी

आईजी ने पुलिसकर्मियों के सम्मेलन में जवानों की समस्याएँ सुनीं। कई मुद्दों का मौके पर ही तुरंत समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि जवानों के मनोबल और सुविधा का सीधा असर उनकी कार्यकुशलता पर पड़ता है।

आधुनिक तकनीक का संदेश

आईजी शुक्ला ने विवेचना और जांच में CCTNS, e-साक्ष्य, iRAID, Netgrid जैसी डिजिटल तकनीकों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि तकनीक ही अपराधियों को मात देने का सबसे असरदार हथियार है।

 अभियान और नए भवन का लोकार्पण

इस अवसर पर ‘चेतना अभियान’ के तहत यातायात शिक्षा पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी हुआ।

जन भरोसा ही असली पूंजी

आईजी ने कहा—जनता का भरोसा पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। हमें ऐसा काम करना होगा कि हर नागरिक पुलिस को अपना साथी और संरक्षक महसूस करे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close