LIVE UPDATE
Bilaspur

आज मोहन भागवत का प्रवास: सिम्स ऑडिटोरियम में स्मारिका विमोचन समारोह..मंच पर होंगे रमन सिंह और अरुण साव

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं। वे आज न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित स्व. काशीनाथ गोरे स्मृति स्मारिका विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ऑडिटोरियम में शाम को आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन की विस्तृत जानकारी संघ पदाधिकारी डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री और कई विधायक भी मंचासीन रहेंगे।

कार्यक्रम का समय-निर्धारण:

  • शाम 6:15 बजे: संगी गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, प्रस्तुति – माधव मिश्रा
  • 6:25 बजे: परिचय कार्यक्रम
  • 6:30 बजे: दीप प्रज्वलन
  • 6:35-6:40 बजे: मंच संचालक परिचय – विश्वास जलताड़े
  • 6:40-6:45 बजे: कार्यक्रम की भूमिका – डॉ. राजकुमार सचदेव
  • 6:45-6:50 बजे: अध्यक्षीय उद्बोधन – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • 6:50-6:52 बजे: पत्रिका विमोचन
  • 6:52-6:55 बजे: व्यक्तिगत गीत प्रस्तुति
  • 6:55-7:40 बजे: संबोधन – डॉ. मोहन भागवत
  • 7:40-7:42 बजे: आभार प्रदर्शन – प्रदीप शर्मा
  • 7:42 बजे: कल्याण मंत्र – सौरव वर्तक

उधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शनिवार दोपहर 2:40 बजे रायपुर लौटेंगे। वे बीते 10 दिनों से जापान और साउथ कोरिया के आधिकारिक निवेश दौरे पर थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close