LIVE UPDATE
Big news

बदले गए तीन जिला शिक्षा अधिकारी…स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…भूपेन्द्र कौशिक को जांजगीर की कमान

तीन जिलों के बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी..देखें सूची

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थानान्तरण आदेश जारी कर तीन जिला शिक्षा अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सभी का स्नातंरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है। प्रशासन ने आदेश जारी कर निर्देश दिया है कि निर्धारित तारीख के भीतर पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियों का वहन करें..साथ ही सूचित भी करें।

          छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीनों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को इधर से उधर किया है। स्कूल शिक्षा विभाग से जारी सूची के अनुसार ई संवर्ग के महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी एम आर सावंत को सहायक संचालक बनाकर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग जगदलपुर भेजा गया है।

               विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  नवागढ़ ई संवर्ग प्राचार्य विजय कुमार लहरे को जिला शिक्षा अधिकारी बनाकर महासमुन्द भेजा गया है। इसके अलावा कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर में पदस्थ सहायक संचालक ई संवर्ग के प्राचार्य भूपेन्द्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा भेजा गया है। भूपेन्द्र कौशिक को शासन ने जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दिया है।   

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close