LIVE UPDATE
Big news

रिश्तों की बेरुख़ी: 5 दिन तक सगे भाई की सड़ती रही लाश… बदबू ने खोला संवेदनहीनता का राज़..मानवता शर्मसार

कानपुर….इंसानी रिश्तों की संवेदनहीनता का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दो मंजिला मकान में छोटे भाई की लाश कमरे में पांच से छह दिन तक पड़ी रही और उसी मकान में ऊपर रहने वाला बड़ा भाई और भतीजा अनजान बने रहे।

मृतक 49 वर्षीय किशन मोहन शुक्ला, मानसिक रूप से मंदित थे और मजदूरी करके जीवनयापन करते थे। वे मकान के निचले हिस्से में अकेले रहते थे, जबकि बड़े भाई अच्युत शुक्ला और उनका बेटा सोनू ऊपर के हिस्से में रहते थे।

गुरुवार शाम कमरे से उठती तेज दुर्गंध ने किराएदारों को सतर्क किया। उन्होंने बड़े भाई और पुलिस को सूचना दी। रायपुरवा पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो किशन का शव फर्श पर सड़ा हुआ मिला।

पड़ोसियों का कहना है कि इतने दिनों तक मृतक के न दिखने पर भी परिवार ने कोई चिंता नहीं दिखाई। मृतक की बड़ी बहन ऊषा ने गंभीर आरोप लगाया कि न तो उन्हें समय पर सूचना दी गई और न ही भाई की सुध ली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मकान, जो मां के नाम पर था, उसे चोरी-छिपे बेच दिया गया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है। प्रथम दृष्टया मौत पांच-छह दिन पुरानी मानी जा रही है। जांच के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close