Big news
पुलिस की बड़ी कार्रवाई…पति पत्नी की डेढ़ करोड़ की सम्पत्ति फ्रीज…SSP ने बताया..अब तक 15 लोगों से साढ़े 5 करोड़ की सम्पत्ति बरामद
पुलिस ने सफेमा के आदेश पर साढ़े पांच करोड़ की सम्पत्ति जब्त

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान चेतना विरूद्ध के तहत पति और पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज करने के साथ करोड़ों की सम्पत्ति फ्रीज किया है। पुलिस के अनुसार पति और पत्नी आदतन नशे के सौदागार है। दोनों ने नशे के कारोबार से करोड़ों की सम्पत्ति कमाया। जांच पड़तात के बाद पुलिस ने पति पत्नी दोनों की सम्पत्ति को राजसात कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेशानुसार लगातार नशे के खिलाफ विशेष चेतना अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ नशे से बनायी गयी सम्पत्ति को भी राजसात किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल लाइन पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस कप्तान की अगुवाई में एनडीपीएस के आरोपी पति श्याम श्रीवास और पत्नी सरोज श्रीवास से करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की सम्पत्ति को राजसात किया है।
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दंपति ने मादक पदार्थों का संगठित कारोबार से करोड़ों की सम्पत्ति बनाया है। आरोपियों ने नशे के कारोबार से ढाबा, फर्नीचर और घरेलू उपकरणों समेत कीमती संपत्ति बनाया है।
पड़ताल में संपत्ती राजसात
पुलिस ने कार्रवाई कर ग्राम पांड में 20 डिसमिल कृषि भूमि, पक्का ढाबा भवन, दो-दो आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक फ्रीज़र, महंगी LED टीवी, तीन कूलर, 6 सीटों वाला सोफा सेट, वाटर प्यूरिफायर और एक चिड़ीमार बंदूक बरामद किया है। सभी संपत्तियों का विवरण एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-(F )के तहत SAFEMA विशेष न्यायालय को पुष्टि के लिए भेजा गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि नशे की कमाई से अर्जित कोई भी संपत्ति पुलिस की निगरानी से बाहर नहीं है। घरेलु वस्तुओं से लेकर ज़मीन तक, हर अवैध सम्पत्ति पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।
आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास*
एसएसपी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि श्याम श्रीवास के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा पत्नी सरोज श्रीवास पर भी NDPS का अपराध पंजीबद्ध है। दोनों को पूर्व में जेल भी भेजा जा चुका है।
अब तक 15
रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि अब तक कुल 15 व्यक्तियों की लगभग 5.5 करोड़ मूल्य की संपत्तियाँ को सफेमा न्यायालय को भेजा गया है। 13 लोगों की संपत्ति को विधि सम्मत सफेमा कोर्ट के फैसले के बाद राजसात किया गया है। जबकि एक मामला विचाराधीन है।
जब्त संपत्तियों में प्लॉट, वाहन, बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और बीमा पॉलिसियाँ शामिल हैं।