india

“जिस चारपाई पर सोई थी पत्नी… उसी के नीचे दफन था पति!” — और ऐसे हुआ खुलासा।

मुंबई…महाराष्ट्र के नालासोपारा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने ‘दृश्यम’ फिल्म की याद दिला दी है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर शव को घर में दफना दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय चौहान,  जौनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला  है। पुलिस ने आरोपी महिला चमन और उसके प्रेमी मोनू को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

 नई टाईल्स ने खोला हत्या का राज

विजय चौहान के भाई अखिलेश को कई दिनों से उसके फोन बंद मिल रहे थे। संदेह के चलते वह सोमवार को विजय के घर पहुंचा, जहां ताला लगा मिला। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर उसे पता चला कि चमन कुछ दिन पहले मजदूर ढूंढ रही थी, जिससे उसका शक और गहरा गया।

अखिलेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो उन्होंने देखा कि कमरे में कुछ टाइल्स नई और अलग रंग की थीं। टाइल्स को हटाकर खुदाई की गई तो नीचे से विजय का शव तीन टुकड़ों में बरामद हुआ,। जिसे जमीन में दबाकर ऊपर चारपाई और बिस्तर बिछा दिया गया था। इसी पर महिला सोती थी।

दृश्यम’ जैसी कहानी, हकीकत ज्यादा डरावनी

हत्या की साजिश को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने विजय को मौत के घाट उतारने के बाद शव को काटकर दफना दिया और सबूत मिटाने के लिए टाइल्स और फर्श का नवीनीकरण किया

 रिश्तों के साथ हत्या, इंसानियत की हत्या 

घटना ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। चार साल के बेटे चेतन का भविष्य अब सवालों के घेरे में है, जिसने अपना पिता तो खोया ही, मां भी जेल की सलाखों के पीछे है।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पेल्हार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चमन और मोनू को पुणे से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे और उन्होंने विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Back to top button