LIVE UPDATE
Bilaspur

“फरारी खत्म, गिरफ्तारी तय — हैदराबाद भागने से पहले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शादी का बहाना, अपराध का सच — 3 साल बाद गिरफ्त में दुष्कर्म आरोपी

बिलासपुर…लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का आरोपी आखिरकार गिरफ्त में आ गया। चौकी बेलगहना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे आरोपी रामबली पटेल को उसके घर से उस वक्त दबोचा, जब वह हैदराबाद भागने की तैयारी में था।

मामला वर्ष 2023 का है, जब पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू की, लेकिन घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और लगातार अपनी लोकेशन छिपाता रहा।

जांच के दौरान सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि आरोपी मोबाइल का उपयोग नहीं करता था, जिससे उसकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो गया। इसके बावजूद बेलगहना पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

18 मार्च 2026 को बीट पेट्रोलिंग के दौरान मिली एक अहम सूचना ने पूरे मामले को मोड़ दे दिया। जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर लौटा है और फिर से बाहर भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए तड़के दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close