LIVE UPDATE
Chhattisgarh

आसमानी बिजली की कहर..एक दर्जन से अधिक बकरों की मौत…बाल बाल बचा किसान…अब मुआवजा की मांग

तीन किसानों की 15 बकरियों की बिजली गिरने से मौत

कोरबा—खबर कोरबा जिले के छुईडोडा गांव से है। बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी 15 बकरियों की मौत हो गयी है। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान बकरियों का पालक बारिश से बचने के लिए दूसरे पेड़ के नीचे खड़ा था। प्राकृतिक घटना का शिकार  बकरी पालक ने मुआवजा की मांग की है। 

  खबर कोरबा जिले के छुईडोडा सोल्वा गांव की है। आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई है। मंगलवार को तीन बकरी  पालक मवेशियों के साथ बकरियां चलाने मैदान गए थे। इसी दौरान मौसम कुछ ज्यादा ही खराब हो गया। इस दौरान कभी धूप तो कभी भयंकर बादल घिरते नजर आए। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गयी। तीनों किसानों ने अपनी बकरियां को पास स्थित पेड़ के नीचे बकरियों को खड़ा कर दिया। खुद दूसरे पेड़ के नीचे खड़े हो गये।

 बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी बकरियों की मौत हो गई। बकरी पालन किसान रामलाल, दुलार और अमर सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही 15 बकरियों की मौत हो गयी। खबर के बाद राजस्व प्रशासन ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल करेंगे। नुकसान का नियमानुसार यथासंभव भरपाई का प्रयास किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close