Big news
मनियारी नदी किनारे बोरी में मिला आठ माह का भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
तखतपुर…सोमवार सुबह तखतपुर के मनियारी नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने सड़क किनारे बोरी में भरा हुआ आठ माह का भ्रूण पड़ा देखा। यह दृश्य सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को अमानवीय और संवेदनहीन कृत्य करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि भ्रूण को यहां किसने और कब फेंका।





