LIVE UPDATE
Big news

ठेला,खोमचा,हाटल,राजमार्ग तक चला अभियान…पुलिस ने कराया जिम्मेदारी का अहसास..बताया..ऐसे निभाएं अपना कर्तव्य

चेतना भवन में अधिकारियों ने किया कप्तान को रिपोर्ट

बिलासपुर—-यातायात को बेहतर बनाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की अगुवाई में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर यातायात व्यवस्था को चेतना भवन में विचार विमर्श किया। अधिकारियों ने ना केवल अपनी बातों को पेश किया। बल्कि यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी सुझाव भी दिया है।
        15 अप्रैल को चेतना भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शिरकत किया । .यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने अपनी बातों को रखा।
 अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे के दोनों तरफ स्थित दुकानों, होटल, लाज, ढाबा, पेट्रोल पंप, पान ठेला, गुमटी, पंचर दुकान मालिकों,कर्मचारियों के साथ पुलिस ने बैठक कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया है। सड़क दुर्घटनाओं की  रोकथाम को लेकर सुझाव मांगा है। इसके अलवा यातायात नियमों के पालन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया है।
 जगह जगह बैठक के दौरान संस्थान संचालकों को सामूहिक जिम्मेदारियां का भी अहसास कराया गया। बताया गया कि सभी परिस्थितियों में यातायात पुलिस मुख्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, निकटस्थ पुलिस थाना, यातायात बीट प्रभारी, नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी, क्रेन प्रभारी,  इंटरसेप्टर स्पीडोमीटर के प्रभारी समेत अन्य विभागों की जानकारी दें। अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करें।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close