LIVE UPDATE
Education

schools in punjab-PM मोदी की जालंधर यात्रा से पहले दहशत फैलाने की बड़ी साजिश.. स्कूलों और डेरा बल्लां को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले शनिवार को डेरा सचखंड बल्लां और जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। हालांकि पुलिस अफसरों ने बताया है कि स्कूलों में सुरक्षा जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं।

schools in punjab/1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जालंधर दौरे से ठीक पहले पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की एक गंभीर कोशिश सामने आई है।

शनिवार को जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘डेरा सचखंड बल्लां’ और शहर के कम से कम पांच प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद तुरंत हरकत में आई पंजाब पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने संबंधित परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि घंटों की जांच के बाद राहत की बात यह रही कि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये ईमेल विशेष रूप से प्रधानमंत्री के दौरे से ऐन पहले शहर में दहशत और असुरक्षा का माहौल पैदा करने के इरादे से भेजे गए थे।schools in punjab

इन धमकी भरे संदेशों में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें “खालिस्तानियों का दुश्मन” बताया गया। इस संवेदनशील सूचना के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों और डेरा परिसर की सुरक्षा घेराबंदी को और अधिक कड़ा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जालंधर की सुरक्षा व्यवस्था प्रधानमंत्री की यात्रा के कारण पहले से ही हाई अलर्ट पर है, लेकिन इस ताजा घटनाक्रम के बाद हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

राहत की बात यह रही कि जालंधर में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के मद्देनजर शनिवार को स्कूल पहले से ही बंद थे, जिससे किसी बड़ी अफरा-तफरी की स्थिति पैदा नहीं हुई।

पुलिस प्रशासन अब उन सभी ईमेल की तकनीकी जांच कर रहा है जो स्कूलों और धार्मिक केंद्रों को भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है; इससे पहले बुधवार को चंडीगढ़ और हाल के दिनों में अमृतसर, पटियाला तथा हरियाणा के अंबाला में भी कई स्कूलों को इसी तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में महज शरारत या अफवाह साबित हुई थीं।

फिलहाल, जालंधर पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से उन ईमेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। schools in punjab

Back to top button
close