Bilaspur

बिलासपुर में आज विशाल आमसभा, सचिन पायलट करेंगे संबोधन, पोस्टर विवाद से कांग्रेस में दरार की चर्चा

बिलासपुर….आज यानी 9 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट बिलासपुर में एसआईआर मुद्दे को लेकर एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने एक दिन पहले जानकारी दी थी कि राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर में भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर राज्य स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में बिलासपुर में भी एसआईआर मुद्दे को लेकर सभा का आयोजन जिन गार्डन मैदान में किया गया है। लेकिन तैयारियों के बीच विवाद भी जमकर पैदा हो रहा है।

सभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के युवा और वरिष्ठ नेता दिन-रात लगे हुए हैं। लेकिन आयोजन से एक दिन पहले यानी 8 और 9 सितंबर की दरमियानी रात पोस्टर और फ्लेक्स लगाने को लेकर विवाद सामने आया। बताया जा रहा है कि सभा स्थल पर सचिन पायलट के समर्थन में युवा नेता पोस्टर और फ्लेक्स लगा रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने आयोजन स्थल के अंदर फ्लेक्स लगाने से रोक दिया।

रात करीब 2 बजे हुए विवाद में युवा नेताओं ने बार-बार प्रयास किया लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मना किया। विरोध के चलते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज तक हो गई। इससे युवाओं में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल पर गुटबाजी बढ़ गई है और कांग्रेस के भीतर खेमेबाजी उभर कर सामने आई है।

युवा नेताओं का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम स्थल पर बैनर और पोस्टर लगाने से रोका गया। इस मुद्दे की शिकायत वे संगठन के उच्च नेतृत्व तक करेंगे। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह विवाद कार्यक्रम की छवि पर असर डाल सकता है।

जानकारी देते चलें कि पोस्टर विवाद के साथ‑साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि विज्ञापनों में नेताओं की वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया। कुछ पोस्टर में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को आगे दिखाया गया है तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उचित स्थान नही दिया गया है। सबसे अधिक नाराजगी इस बात को लेकर है कि दोनों ही पोस्टरों में देवेन्द्र यादव को वरिष्ठ नेताओं के सामने छापा गया है। इसके बाद टी॰ एस॰ देव और भूपेश बघेल को है।विज्ञापन में स्थान मिला है। इस बात को। लेकर कांग्रेस के अंदर जमकर घमासान हुआ। बहरहाल विवाद को किसी तरह शांत करा लिया गया है। बावजूद इसके आंख अंदर ही अंदर अभी भी सिलग रही है

फिलहाल कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर और विज्ञापन विवाद को सुलझा लिया है।  ताकि आज की सभा में कोई व्यवधान न आए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

Back to top button