BilaspurChhattisgarh

नेता प्रतिपक्ष के लिए पार्षदों से रायशुमारी…प्रमोद ने पार्षदों से पूछा पसंद-नापसंद..बन्द लिफाफा में चार नाम लेकर रायपुर रवाना

प्रमोद दुबे कोपार्षदों ने बताया पसंद नामपसंद

बिलासपुर—रायपुर पूर्व मेयर प्रमोद दुबे निगम नेता प्रतिपक्ष,उप नेता और प्रवक्ता चुनाव करने बिलासपुर पहुंचे। उन्होने इस दौरान जिले के सभी नेताओं समेत पार्षदों को संबोधित किया। इसके बाद सभी 18 पार्षदों से बारी बारी बन्द कमरे विचार विमर्श किया। एक एक कर सभी पार्षदों से निगम नेता प्रतिपक्ष उपनेता और प्रवक्ता को लेकर रायशुमारी किया। बताया जा रहा है कि चार नाम लेकर प्रमोद दुबे रायपुर हो गए।
 बिलासपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेहरा तलाशने रायपुर के पूर्व मेयर प्रमोद दुबे बिलासपुर पहुंचे। उन्होने कांग्रेस कार्यालय में जिले के सभी नेताओं समेत विजेता पार्षदों को सम्मानित किया।
प्रमोद दुबे बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष,उप नेता एवं सचेतक  एवं बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष बनाने के लिए रायशुमारी की ,
 प्रमोद दुबे के संबोधन से पहले शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डे. जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक  शैलेष पाण्डेय, निगम पूर्व सभापति शेख नजरूद्दीन ने संबोधित किया। प्रमोद दुबे ने कहा कि नगर निगम की राजनीति माउंट एवरेस्ट से कम नही है। आप 24 घण्टे अपने मतदाताओ के बीच रहना होता है। आपका आचार-विचार,व्यवहार,मिलना जुलना ,सहजता और व्यवहार के साथ आपके कार्यो का जनता मूल्यांकन करती है। आपके अगले चुनाव में परिणाम निर्धारित करता है,
 प्रमोद दुबे ने बताया कि चार बार अलग अलग वार्डो से पार्षद चुनाव लड़ा। 61 हजार से जीतकर  महापौर बना। अब वातावरण बदल गया है। आज पार्षद अपने लिए तो वोट मांगता है लेकिन  महापौर प्रत्याशी के लिए वोट मांगने से बचता है। उन्होने अपने मेयर चुनाव के का अनुभव साझा किया। महापौर चुनाव  एक लाख चौसठ हजार मिला..लेकिन  पार्षदों को  कुल वोट एक लाख दस हजार ही मिला। इसलिए वोट अपने और महापौर दोनो के लिए मांगे।  प्रमोद दुबे ने बताया कि अपने वार्डो में कोई ऐसा काम भी करो जो माइल स्टोन साबित हो।
प्रमोद दुबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम में उच्च स्तर के प्रश्न होते है। शहर और आमजनता को लाभ होता है। आप सभी नगर निगम अधिनियम का अच्छे से अध्ययन करें,। अधिकारों और कर्तव्यों को समझे। इससे जनमुद्दों को अच्छे से सदन में उठाया जा सके। आपकी संख्या बल बेशक कम हो लिए आपका जज्बा और हौसला बनाकर रखें उन्होंने बताया कि पहचान के लिए पद जरूरी नही होती। आपकी योग्यता और काम के प्रति समर्पण आपको बहुत आगे तक ले जाता है।
चार नाम लिफारा में बन्द कर रायपुर रवाना
 
संबोधन के बाद प्रमोद दुबे एक एक पार्षदों से अलग अलग बातचीत किया। सभी से प्रवक्ता,नेता प्रतिपक्ष और उप नेता चुनाव केलिए विचार विमर्श किया। अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद दुबे घंटों विचार विमर्श के बाद नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य पद के लिए शहजादी कुरैशी, भरत कश्यप, पुष्पेन्द्र साहू और सुनीता गोयल का नाम लेकर रायपुर हो गए। प्रमोद दुबे ने कहा कि जल्द सभी का के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

Back to top button
close