IPL 2025,DC Vs LSG- IPL 2025 में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हुए फेल, फिर भी नहीं टूटा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड!

IPL 2025,DC Vs LSG/आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत का डेब्यू लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निराशाजनक साबित हुआ। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली हासिल करने वाले इस स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज को जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पहले ही मुकाबले में वह फिसड्डी साबित हुए।
IPL 2025,DC Vs LSG/विशाखापट्टनम में 24 मार्च को हुए मुकाबले में उनकी नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स से था। पिछले नौ साल से दिल्ली के लिए खेल रहे पंत ने इस बार मेगा ऑक्शन में हिस्सा लिया और लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन पर सबसे बड़ी रकम खर्च कर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।
IPL 2025,DC Vs LSG/मैच में जब लखनऊ सुपर जायंट्स को एक मजबूत पारी की जरूरत थी, तब कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। उन्हें दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने जाल में फंसाया और 14वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्हें बाउंड्री पर कैच करवा दिया।
IPL 2025,DC Vs LSG/यह पंत के लिए आईपीएल करियर में पहला मौका था जब वह बिना कोई रन बनाए आउट हुए। 2016 में आईपीएल डेब्यू के बाद से पंत ने कभी भी 0 पर पवेलियन नहीं लौटे थे, लेकिन दिल्ली से अलग होने के बाद पहले ही मैच में उनके साथ यह हुआ।
हालांकि, इसके बावजूद भी पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का अनचाहा रिकॉर्ड कायम रहा। आईपीएल में किसी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड अभी भी गंभीर के नाम है। 2014 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गंभीर 8 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए थे। ऋषभ पंत ने 6 गेंदों पर आउट होकर जरूर अपने करियर का सबसे खराब डेब्यू किया, लेकिन गंभीर का यह रिकॉर्ड बरकरार रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत पर 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की है, ऐसे में उन पर इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने का दबाव होगा। पहले ही मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद अब सभी की नजरें इस पर टिकी रहेंगी कि क्या वह आने वाले मैचों में अपनी कीमत को सही साबित कर पाएंगे या नहीं।