LIVE UPDATE
Big news

चार दुकानों में लाखों का राशन घोटाला…संचालकों ने खाया गरीबों का चावल…कलेक्टर आदेश पर विभाग ने जड़ा ताला

निगम क्षेत्र के चार राशन दुकान निलंबित...सामने आया लाखों का घोटाला

बिलासपुर—जांच पड़ताल के बाद कलेक्टर आदेश पर खाद्य विभाग ने निगम क्षेत्र के चार दुकानों को निलंबित कर दिया है। शिकायत के बाद भौतिक सत्यापन के दौरान जांच टीम ने चारो उचित मूल्य दुकानों में खाद्यन्न मात्रा में भारी अन्तर पाया। रिपोर्ट पेश होने के बाद कलेक्टर आदेश पर निगम क्षेत्र सभी चारो दुकानों को निलंबित कर दिया है।
निगम क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण राशन दुकानों को अनियमितता पाए जाने के बाद कलेक्टर आदेश पर खाद्य टीम ने राशन दुकानों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार दुकानों में जांच पड़ताल के दौरान सभी चारो दुकानों में चावल स्टाक और वितरण के बीच भारी अनियमितता पायी गयी। गायब चावल की कीमत लाखों रूपयों में है।
 जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र वार्ड कमांक 64, महामाया नगर में सेवा सहकारी समिति बिरकोना के माध्यम से राशन दुकान का संचालन किया जाता है। शिकायत के बाद जॉच में दुकान के गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौारन 10927 क्विंवट चावल कम पाया गया। गायब चावल की कीमत करीब 4 लाख 58 हजार 553 रूपए है। कलेक्टर आदेश पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
           इसके अलावा वार्ड कमांक 46, गणेश नगर में राशन दुकान का संचालन प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार के माध्यम से किया जाता है। दुकान के गोदाम में 78.78 क्विंटल चावल और 1.01 क्विंटल शक्कर  कम पाया गया। इससे शासन को 3 लाख 35 हजार 42 रूपया का चपत लगा है। दुकान को कलेक्टर के निर्देश पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा वार्ड ‘ कमांक 3, साई नगर  उस्लापुर में स्थित राशु दुकान का संचालन संगवारी मिलन जन कल्याण समिति करता है। दुकान में चावल 128.50, शक्कर 1.75 क्विंटल और नमक 2.18 क्विंटल कम पाया गया है। गायब राशन की कीमत करीब 5 लाख ,49  हजार 128 रूपये हैं। इस दुकान पर भी खाद्य विभाग ने ताला जड दिया है।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोपका स्स्थित वार्ड कमांक 47 में 118.70 क्विंटल चावल और 3.23 क्विंटल शक्कर कम पाया गया है। अन्तर राशन की कीमत करीब 5 लाख,12  हजार,341 रूपयों से अधिक है। इस तरह चारो दुकानों भारी अनियमिततता और घोटाला पाया गया है। चारो दुकानों को कलेक्टर आदेश पर निलंबित कर दिया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button