Ramnavmi 2026-राज्य शासन ने गुरुवार को रामनवमी पर्व पर सामान्य अवकाश घोषित किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी पत्र अनुसार क्रमांक-GENS-1001/86/2025-GAD-5:- राज्य शासन एतद्वारा भारत सरकार, गृह मंत्रालय की
अधिसूचना क्रमांक-20-25-56-पब-एक, दिनांक 08 जून, 1957 के साथ पढ़ी गई परक्राम्य
लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के
स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, दिनांक 26 मार्च, 2026, दिन- गुरुवार को
“रामनवमी“ पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के
अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित करता है।