LIVE UPDATE
india

‘कैंपा वाली ज़िद’, कैंपा के नए ब्रैंड एंबैसेडर राम चरण

बंगलूरू ।देश की लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक कैंपो कोला ने घोषणा की है कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार राम चरण उसके ब्रैंड एंबैसेडर होंगे। कैंपा युवाओं को पहले से ही पसंद है और राम चरण के जुड़ जाने के बाद उसका नया कैंपेन है – कैंपा वाली ज़िद। यह कहानी है उस ज़िद की, जो किसी को भी आम से खास बना सकती है। यह कहानी है युवाओं की, जो हर दिन चुनौतियों से लड़ते हैं, गिरते हैं, उठते हैं और फिर ज़िद के साथ आगे बढ़ते हैं। कैंपा का यह नया अभियान उन्हीं के जज्बे को सलाम करता है।

मेकैन वर्ल्डग्रुप इंडिया के चेयरमैन और सीईओ प्रसून जोशी का कहना है, “हम “कैंपा वाली ज़िद” कैंपेन के ज़रिए एक ऐसा सच प्रस्तुत करना चाहते थे जो हमारे युवाओं के दिल के करीब हो। राम चरण इन युवाओं की तरह हैं – एक ऐसी ताकत जिसे रोकना संभव नहीं है।“

इस अभियान की जान है एक ब्रांड फिल्म जिसमें राम चरण किसी किरदार में नहीं, बल्कि खुद अपनी असल जिंदगी के रूप में सामने आते हैं। कैमरे के सामने वह न तो कोई डायलॉग बोलते हैं, न किसी काल्पनिक सीन में होते हैं — वे सिर्फ वही दिखाते हैं जो उन्होंने अपनी जिंदगी में जिया है: मेहनत, संघर्ष, और जीत की सच्ची कहानी।
फिल्म में उनके असली स्टंट, दमदार एक्शन, और उनके आत्मविश्वास से भरे भाव हमें बताते हैं कि कामयाबी आसानी से नहीं मिलती, लेकिन ज़िद हो तो कुछ भी असंभव नहीं।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close