Raigarh Rape Case/छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों में धोखे और शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने शादी का पवित्र वादा कर एक युवती की जिंदगी के कीमती 9 साल बर्बाद कर दिए।

तमनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो सालों तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और अंत में अपने वादे से मुकर गया। यह मामला प्रेम के नाम पर विश्वासघात और कानूनी कड़ाई की एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है।

27-वर्षीय पीड़िता ने शुक्रवार को तमनार थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत के अनुसार, गांव के ही रहने वाले 31-वर्षीय दीपक एक्का से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। साल 2017 में दीपक ने युवती को प्रेम प्रस्ताव दिया और शादी करने का वादा किया। पीड़िता उसके झांसे में आ गई और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान फरवरी 2017 में, जब युवती के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे, दीपक ने पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।Raigarh Rape Case

घटना के बाद से ही आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने कई बार शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन हर बार दीपक कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टालता रहा।Raigarh Rape Case

9 साल तक चले इस शोषण के बाद जब हाल ही में पीड़िता ने फिर से शादी की बात की, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाया और उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने व शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अपनी गरिमा की रक्षा के लिए पीड़िता ने अंततः पुलिस की शरण ली।

रायगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक एक्का को गांव से ही हिरासत में ले लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Raigarh Rape Case