LIVE UPDATE
Big news

जनता की जमीन…राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ाया…एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा..भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जिले के एक पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर, जो कि ग्राम धाराशिव (पुटपुरा) में पदस्थ है, ने एक ग्रामीण से जमीन दुरुस्ती एवं बटांकन के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

ग्रामीण की शिकायत के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते ही मौके पर धर दबोचा। पटवारी के पास से पूरी रकम बरामद की गई है।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों ने एसीबी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close