LIVE UPDATE
Bilaspur

बेलतरा की जमीन पर राजनीति, जनता के मुद्दे हाशिए पर? – अंकित गौरहा का सीधा वार

जमीन से जुड़े, पर जमीन तक सीमित सवाल – बेलतरा की आवाज क्यों नहीं उठी? : अंकित गौरहा

बिलासपुर…बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति फिर बहस के केंद्र में है। पूर्व जिला पंचायत सभापति और कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने सीधे विधायक सुशांत शुक्ला पर निशाना साधा। उनका कहना है कि विधायक “जमीन से जुड़े” जरूर हैं, लेकिन विधानसभा में उनके सवाल भी जमीन, टावर और अतिक्रमण तक ही सिमट जाते हैं।

अंकित गौरहा ने कहा कि विधानसभा सत्र में शासकीय जमीन खाली कराने, बिल्डरों की जांच और टावरों से जुड़े मुद्दों पर तो जोर दिखाई देता है, लेकिन बेलतरा के शहरी और ग्रामीण इलाकों की मूलभूत समस्याएं प्राथमिकता में नजर नहीं आतीं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार और सुरक्षा जैसे सवाल सदन में उस तीव्रता से नहीं उठते, जिसकी जनता अपेक्षा करती है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी बिलासपुर को “उड़ता पंजाब” बताने की बात होती है, तो कभी चौड़ीकरण के नाम पर लिंगियाडीह खाली कराने का संकल्प लिया जाता है। ऐसे बयानों से सुर्खियां तो बनती हैं, लेकिन क्षेत्र की जमीनी जरूरतों पर ठोस बहस कम दिखती है।

अंकित गौरहा का आरोप है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र हाल के समय में आपराधिक और राजनीतिक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। इससे सरकार की छवि पर भी असर पड़ता है। ऐसे समय में प्रतिनिधि की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह व्यापक विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाए।

उन्होंने सवाल किया कि क्या आने वाले सत्र में बेलतरा की आवाज सड़क, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे व्यापक मुद्दों के साथ सदन में गूंजेगी, या बहस फिर जमीन और टावरों तक ही सीमित रह जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close