LIVE UPDATE
Big news

शराब के लिए मांगा पैसा.. जमकर किया मारपीट और गाली गलौच…. आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर…थाना सकरी पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी डेनिस भार्गव उर्फ भकालु को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी डेनिस भार्गव उर्फ भकालु (18 वर्ष 28 दिन), निवासी अटल आवास सकरी, ने मोहल्ले में खेल रहे एक बच्चे से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने अश्लील गालियाँ देते हुए बच्चे के साथ मारपीट कर धक्का दिया, जिससे उसके सिर और पीठ में चोट आई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 664/25 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सकरी पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक रूपेश कौशिक, सुखदेव मांडरे सहित थाना सकरी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

थाना सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close