LIVE UPDATE
Bilaspur

रामायण पाठ से लौटते व्यक्ति से लूटपाट.. पुलिस ने गिरोह को दबोचा…दो नाबालिग शामिल

धमकी देकर लूट करने वाले युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

बिलासपुर… सरकंडा थाना क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने सख्त प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नवधा रामायण पाठ से लौट रहे एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो युवकों और उनके साथ शामिल दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई है।

रामायण पाठ से लौट रहे व्यक्ति को बनाया शिकार

 जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामगोपाल तिवारी (55 वर्ष) निवासी अशोक नगर, सरकंडा ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे वह बगदई मंदिर के पास नवधा रामायण पाठ में शामिल होकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महर्षि कश्यप नगर कॉलोनी के पास पहुंचे, तभी चार युवकों ने दौड़कर उन्हें रोका, गाली-गलौच की और साइकिल छुड़ाने के दौरान हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने प्रार्थी से जियो मोबाइल फोन और जेब में रखे 1000 रुपये लूट लिए और जाते-जाते धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने यह भी कहा कि वे पहले भी कई लोगों से लूट कर चुके हैं, लेकिन डर के कारण किसी ने रिपोर्ट नहीं की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश.. सर्च ऑपरेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार और सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 सूचना पर घेराबंदी, गिरोह दबोचा गया

18 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर अटल आवास क्षेत्र के कुछ युवक रात में लूटपाट करते हैं और फिलहाल ग्राउंड में बैठे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर चार युवकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए प्रार्थी रामगोपाल तिवारी समेत अन्य लोगों से लूटपाट की बात कबूल की।
गिरफ्तार आरोपी का नाम

करन यादव उर्फ केडी ,दुर्गेश साहू उर्फ मुण्डा इनके साथ दो विधि से संघर्षरत नाबालिग पकड़े गए हैं।  सभी आरोपी अशोक नगर, सरकंडा क्षेत्र के निवासी हैं। लूट का सामान बरामद, संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गईं

आरोपियों से रेडमी मोबाइल, जियो मोबाइल और नगदी राशि बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि बरामद सामान में खमतराई निवासी सुधीर श्रीवास से लूटा गया है।

आरोपियों के कृत्य को संगठित अपराध मानते हुए प्रकरण में विधिवत धारा विस्तार किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close